Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चार पहिया वाहन चलाना सीखते समय वाहन की जद में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत



बैरिया (बलिया) महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा के मैदान में रविवार की देर शाम चार पहिया वाहन चलाना सीखते समय वाहन की जद में आने से एक 12 वर्षीय किशोर मौके पर घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर दोकटी पुलिस ने उक्त चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा के मैदान में दो युवक चार पहिया वाहन जायलो नंबर डीएल 4 सी  एनबी 6441 से ड्राइविंग सीख रहे थे।इसी बीच मैदान में खेल रहा किशोर दलन छपरा निवासी नन्द बिहारी पटेल पुत्र दिनबन्धु पटेल सामने से गाड़ी के जद में आ गया।वाहन उसके गर्दन और छाती पर चढ़ गयी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद जाइलो पर सवार दो युवकों को आक्रोशित  ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की जिसमें दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रमेश यादव बुआ पुत्र कामता यादव व संजीव यादव पुत्र उमेश यादव निवासी दलन छपरा घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची दोकटी पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया और दोनो वाहन पर सवार युवको को हिरासत मे ले लिया। समाचार लिखे जाने तक घटना से संबंधित मुकदमा मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर ना दिये जाने  के कारण दर्ज नहीं हो सका था।घटना से दलन छपरा गांव मे कोहराम मचा हुआ है।परिजन विलाप कर रहे थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments