Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर साकेत सिंह का हुआ भव्य स्वागत


सिकन्दरपुर, बलिया। मुख्य बस स्टैण्ड चौराहे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिकन्दरपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व मे भाजपा उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू के आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण, आत्मविश्वास व उत्साह देख कर पार्टी का एक कार्यकर्ता होने के नाते हमारा सीना गर्व से फूल जाता है। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वो इमानदारी के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न  जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। कहा कि सरकार का लगातार प्रयास है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी हकीकत के धरातल पर सभी पात्रों तक पहुंचे। स्वागत के दौरान कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकारों से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी भी एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारी आवाज को मजबूत करने का काम करेंगे। 

इस दौरान मुख्य रूप से शोभन राजभर, लालबचन शर्मा, राकेश गुप्ता नन्हे, संजय जायसवाल, राजु गुप्ता, धनंजय रावत, कन्हैया रावत, विनोद शंकर गुप्ता, निरंजन राय, राधेश्याम यादव, जे पी राजभर, जितेन्द्र सोनी, डब्ल्यू, शुभम सोनी, धर्मेन्द्र राजभर, शमशाद खान, दिलीप गौड़, ब्रजेश सिंह व उमेश सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।



रिपोर्ट : संतोष शर्मा

No comments