Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रबन्धक को मातृ शोक


नगरा, बलिया। क्षेत्र के छितौना निवासी तपेश्चर राजेन्द्र इंटर कालेज के प्रबन्धक भानु प्रताप सिंह की मां श्रीमती कलावती देवी का निधन शनिवार को सायंकाल उनके पैतृक आवास पर हो गया। वें 75 वर्ष की थी। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा दरवाजे पर संवेदना व्यक्त करने वाले लोगो का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार श्रीरामपुर घाट बलिया पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र श्याम नारायण सिंह ने दिया। कलावती देवी अपने पीछे तीन पुत्रो का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। बड़े पुत्र राजीव कुमार सिंह जिला पंचायत बलिया में बाबू है, दूसरे पुत्र भानु प्रताप सिंह निजी इंटर कालेज के प्रबन्धक है व छोटे पुत्र श्याम नारायण सिंह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उनके निधन की खबर पर जिप अध्यक्ष सुधीर पासवान, आईडी मिश्रा, राजाराम सिंह, राकेश सिंह, जिप सदस्य घनश्याम सिंह, संजय भारती, तेगा सिंह, रुदल सिंह, राकेश सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग उनके दरवाजे पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments