Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवलोचन यादव, योगी के मंत्री ने दिया कन्धा


रतसर (बलिया) स्थानीय भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवलोचन यादव (78) का निधन रविवार की शाम जिला अस्पताल में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।निधन की सूचना पर सूबे के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमन्त्री उपेन्द्र तिवारी उनके आवास पर पहुंचे शोक जताया और शव को कन्धा दिया। 





उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा ने एक स्तंभ खो दिया। शिव लोचन जी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सक्रिय सदस्य के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और  किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे। इन्होंने जीवनप्रयंत पार्टी के लिए जो समर्पण दिखाया वह हम सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। रामलीला में हनुमान की भूमिका के लिए एक सफल रंगकर्मी के रुप में भी उनको याद किया जाएगा। वे सिर्फ नेता ही नही एक सच्चे समाजसेवी के रूप में हमेशा कार्य करते रहे। उनके निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद दुबे  मण्डल अध्यक्ष डा० मदन राजभर उपेन्द्र पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, विजय गुप्ता, सच्चितानन्द सिंह, रविशंकर सिंह, राजेन्द्र तिवारी, रमाशंकर सिंह, दिनेश सिंह आदि ने  गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments