Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अधीनस्थों संग घाटों पर मुस्तैद रहे एसडीएम



- *घाघरा किनारे हर घाट पर कर दी थी लेखपालों की तैनाती*


सिकन्दरपुर, बलिया: आस्था का महापर्व छठ पर बेहतर व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर प्रशासन मुस्तैदी से लगा रहा। उप जिलाधिकारी अभय सिंह ने लेखपालों की तैनाती पहले से ही घाघरा नदी के किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर कर दी थी। शुक्रवार को उन्होंने कठौड़ा, डूंहा-बिहरा घाट के अलावा सिकन्दरपुर में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लेखपालों के अलावा तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक त्योहार का समापन न हो जाए और व्रती महिलाएं घर न चली जाएं, तब तक मौके पर ही मुस्तैद रहेंगे। अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत समझ में आए तो तत्काल सूचित करें। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि लोगों को शारीरिक दूरी का ध्यान रखने की बात जरूर दोहराते रहें। एक जगह बहुत भीड़ नहीं हो। सीओ सिकन्दरपुर, ईओ संजय राव, लेखपाल मनोज यादव आदि साथ थे।



रिपोर्ट संतोष शर्मा

No comments