Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया)की बैठक समपन्न


सहतवार (बलिया)।नगर के बद्रीनाथ सिंह चौराहे के समीप स्थित मैरिज हाल में रविवार को प्रसपा(लोहिया) की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे बासडीह विधान सभा क्षेत्र के पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आज से ही कार्यकर्ताओ को दृढता के साथ लगने को कहा गया। 

        बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं मंडल प्रभारी उ.प्र. राम दर्शन यादव ने कहा कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी आपकी है।आप ही के दम पर पार्टी निरन्तर प्रगति कर रही है।हमें प्रत्येक बूथों पर कम से कम दस पदाधिकारियों का गठन सुनिश्चित करना है।हमारी पार्टी में बारह विंग कार्यशील हैं।सभी विंगों को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि जाति पात की राजनीति खत्म हो चुकी है।इसका ज्वलंत उद्दाहरण बिहार विधान सभा चुनाव है।उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में जब कोरोना कहर के बीच हुए लाक डाउन के समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं भी जनता के बीच पटल पर नहीं दिखे।मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी मंशा है कि पार्टी बूथ कमेटी का गठन 19 दिसम्बर के पहले हो जाय तथा स्व. बद्रीनाथ सिंह जी की पुण्यतिथि वाले दिन गठन की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल यादव जी को यहीं की धरती पर सौंपा जाय।इस पर नीरज सिंह गुड्डु ने तत्काल मुख्य अतिथि से कहा कि 19 जनवरी नहीं अपितु 19 दिसम्बर को ही यह सूची लखनऊ भेज दी जायेगी।सभा को प्रसपा(लोहिया) के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद रब्बानी,अखिलेश मिश्रा,डा.मनोज सिंह,नन्द जी यादव,सन्तोष सिह सी पी, राजू सिह नेता, गोपालकृष्ण मनोज दूबे,अश्वनी मिश्रा सोनू,दिलीप सिंह,कमलेश सिंह,मोहन दूबे,संजीव सिंह बिट्टू आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता प्रसपा(लोहिया) के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव तथा संचालन नीरज सिंह'गुड्डू' ने किया।


सहतवार-रिपोर्ट-जेपी सिह

No comments