Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महिला कांस्टेबल को सिरफिरे आशिक ने मारी गोली

 




भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले के गणपुर चौकड़ी के समीप सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने महिला कांस्टेबल को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ माना जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान धार जिले के नर्मदा नगर के करण के रूप में हुई है। युवती भी नर्मदा नगर की रहने वाली है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस थाने में कांस्टेबल पर तैनात है। युवती की दो ​दिसम्बर को शादी होने वाली है।

पुलिस ने बताया कि महिला आरक्षी अपने माता-पिता के साथ कार में सवार होकर नर्मदा किनारे स्थित सोडल बाबा मंदिर में अपनी शादी का पहला कार्ड चढ़ाने आई थी। मंदिर में कार्ड चढ़ाकर वे वापस लौट रहे थे तब रास्ते में आरोपी युवक करण ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक उनकी कार को रुकवाया। कार रुकने के बाद करण ने जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली युवती की गर्दन के पास लगी। फिर करण खुद के सीने में गोली मार ली। जहां उसने खुद के गोली मारी वहां युवती का नाम भी लिखवा रखा था। फायरिंग की घटना के चीख पुकार मच गई।

आस-पास के लोग उनको बड़वानी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मु​ता​बिक युवक ने खुद के काफी करीब से गोली मारी, जो सीने के आर-पार हो गई। वहीं, महिला कांस्टेबल के गोली गर्दन के पास लगी है। उधर, मध्य प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल के गोली लगने की सूचना पर इंदौर आईजी योगेश देशमुख व डीआईजी तिलक सिंह अस्पताल पहुंचकर कांस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी और डॉक्टरों को इलाज को लेकर निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक और महिला कांस्टेबल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिर ब्रेकअप हो गया और युवती के ​घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इसी से नाराज होकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

डेस्क

No comments