Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने किस भाजपा नेता ने कहा,व्हाइट हाउस में हो रहा ऋग्वेद की रिचाओं का जाप






बलिया। भाजपा के जिराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का स्वागत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद मे आए है।इस अवसर पर आशिष प्रताप सिंह ने श्री सिंह को चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर जरूरतमंदों, गरीब किसान, मजदूरों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। कहा कि आज इस कोरोना काल मे पुरा विश्व भारत के रास्ते चल रहा है।आज भारत द्वारा दिखाया गया रास्ता ही पुरादेश अपना रहा है।कहा कि व्हाइट हाऊस मे ऋग्वेद का जाप भारतीय पण्डित द्वारा किया जा रहा है।भारती नमस्ते करते थे आज पूरा देश हाथ मिलाना छोड़ नमस्ते कर रहा है।

कहा कि योग व तुलसी पत्ता का महत्व पूरा विश्व मान रहा है।कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।यहाँ वंशवाद का महत्व नही दिया जाता।भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को महत्त्व देती है।प्रधान को राज्य सभा मे भाजपा ही भेज सकती है।गीता शाक्य इसका उदाहरण है।जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि दयाशंकर सिंह बलिया जनता के दिलो पर राज करते है।


कहा कि पार्टी कभी भी किसी को कीसी भी दायित्व पर भेज सकती है।बस पार्टी के प्रति निष्ठावान होना चाहिए।इस मौके पर विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राम जी सिंह, विजय बहादुर सिंह, आलोक शुक्ला, प्रदीप सिंह,आशुतोष सिंह सतवीर सिंह, अशोक यादव,संतोष सिंह, माधव प्रसाद,सच्चीदानन्द सिंह, अश्विनी सिंह,रणजीत कुशवाहा,आशिष प्रताप,मनोज श्रीवास्तव, पीयूष चौबेअरविंद सिंह, नारद सिंह, प्रतुल ओझा, सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह उपस्थित रहे ।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।



रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments