Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

04 दिसंबर का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियों की सौगात

 




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके किसी कार्य में रूकावट आ सकती है जिस कारण आपका काम बीच में ही अटक सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से नाखुश नजर आ सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें अन्यथा आपकी तरक्की टल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी आर्थिक सौदेबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। यदि आप दोनों के बीच अनबन चल रही है तो बेहतर होगा आप भी सारा गुस्सा छोड़ कर अपनों के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज के दिन आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातक यदि किसी भी तरह के परिवर्तन के विषय में सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक कार्यभार बढ़ने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बदलते मौसम के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है और उसके परिणाम का आपको इंतजार है तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं और अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं तो आपको एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी ठीक रहेगी लेकिन किसी पुराने कर्ज को चुकाने का आप पर दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि आपको इस परिवर्तन से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ग्रहों की चाल कुछ अच्छे संकेत दे रही है। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ती नजर आ रही है। आज जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खर्चे भी कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा कार्यस्थल पर आपकी छवि और प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज दांतों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी कमजोर महसूस करेंगे और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। साथ ही अपने खाने-पीने की आदतों में भी आपको बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्दबाजी में आज कोई भी बड़ी आर्थिक सौदेबाजी न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज जो भी करें बहुत ही सोच समझ कर करें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक भी फैसला आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको दफ्तर में आज कुछ बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। ऐसे में आपको बहुत ही ईमानदारी और ध्यान से अपना हर काम पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। जरा सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। थोक व्यापारियों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाओं को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध घर में कलह की वजह बन सकता है। पैसों की बात करें तो अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। आपके इस फैसले का उचित परिणाम आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई छोटा मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपने कार्य और कुशलता से वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मुमकिन है आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़े। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज आपके घर में कोई बड़ा बवाल हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सामाजिक रुप से आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप अपने पूरे परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकते हैं। आपके कामकाज की बात करें तो आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज यात्रा करने से बचना होगा। आज की गई यात्रा से केवल आपका धन और समय नष्ट होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा ध्यान रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी काबिलियत को परखने के लिए आपको कोई बड़ा काम सौंपा जा सकता है। यदि आप इस काम को सफलतापूर्वक निर्धारित समय पर पूरा कर लेते हैं तो आने वाले समय में आपकी तरक्की तय है। मुमकिन है आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद दोस्त या रिश्तेदार की वित्तीय रूप से सहायता कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आज आप परिजनों के लिए भी कुछ तोहफे खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। अपने प्रिय से आपको भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला लम्बे समय से आपके लिए परेशानी का कारण बन रहा था तो आज उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। यदि आज आप निवेश करना चाहते हैं तो पहले छोटे स्तर पर निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं और किसी नयी परियोजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो अपने पिता का विश्वास हासिल करने के लिए दिन अच्छा है। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपसी मेलजोल और प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक


डेस्क

No comments