Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने क्यों ,17 दिसंबर से 2 जनवरी तक निरस्त रहेगी बलिया से चलने वाली सप्ताहिक क्लोन ट्रेन



 रसड़ा( बलिया ): उत्तर मध्य रेलवे के पनकीधाम एवं भाऊपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन का कार्य पूर्ण होने पर भाऊपुर स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग हेतु किये जा रहे नान-इण्टरलाक कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत् किया जायेगा।

- दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन दैनिक विशेष गाड़ी 16 दिसम्बर, 2020 से 06 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- नई दिल्ली से चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन दैनिक विशेष गाड़ी 17 दिसम्बर, 2020 से 07 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- बलिया से चलने वाली 04055 बलिया-दिल्ली त्रैसाप्ताहिक क्लोन वि विशेष गाड़ी 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसम्बर, 2020 तथा 02 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।

- दिल्ली से चलने वाली 04056 दिल्ली-बलिया त्रैसाप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसम्बर, 2020 तथा 01 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।

यह जानकारी  पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी अशोक कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि इसके अलावा  रेलवे प्रशासन द्वारा घने कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 16 दिसम्बर, 2020 से 31 जनवरी,2021 तक निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं आवृत्ति में कमी किया जायेगा। 

पूर्ण निरस्तीकरण -

- 04005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस दैनिक विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर, 2020 से 02 फरवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- 04006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी दैनिक विशेष गाड़ी 16 दिसम्बर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- 05909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ दैनिक विशेष गाड़ी 16 दिसम्बर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- 05910 लालगढ-डिब्रूगढ़ दैनिक विशेष गाड़ी 19 दिसम्बर, 2020 से 03 फरवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।

- 05933 डिब्रूगढ़- अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22 एवं 29 दिसम्बर, 2020 तथा 05, 12, 19 एवं 26 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।

- 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 दिसम्बर, 2020 तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।

आंशिक निरस्तीकरण/आवृत्ति में कमी -

- 01803 झांसी-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी 19, 20, 26 एवं 27 दिसम्बर, 2020 तथा 02, 03, 09, 10, 16, 17, 23, 24, 30 एवं 31 जनवरी, 2021 दिन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।

- 01804 लखनऊ जं.-झांसी विशेष गाड़ी 19, 20, 26 एवं 27 दिसम्बर, 2020 तथा 02, 03, 09, 10, 16, 17, 23, 24, 30 एवं 31 जनवरी, 2021 दिन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।

यह जानकारी  पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी,अशोक कुमार ने दी।





रिपोर्ट पिन्टू सिंह





No comments