Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूसरी शादी करने से बिफरी पत्नी ने परिजनों संग पति की धुनाई

  


रसड़ा (बलिया ) : 9 दिसम्बर को एक युवक ने पहली पत्नी की नफासत और बेरुखी से उबकर मंदिर में दूसरी शादी कर ली। 24घंटें बीता था कि उसकी पहली पत्नी अपने भाइयों और सगे संबंधियों को लेकर  अपने पति के घर आ धमकी और पति, ससुर सहित  नई नवेली दूसरी दुल्हन तथा ननद की जमकर कुटाई कर दी।फिर थाने चले गए और युवक और उसके परिजनों के विरुद्ध थाने में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का अभियोग पंजीकृत करा दिया। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। 


बताते चलें कि  मनोज कुमार राजभर उम्र 31 वर्ष पुत्र सुदर्शन राजभर उर्फ चिल्लर राजभर मऊ जनपद के  हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत के खोइया पूरवा का निवासी है और उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी से एक 10 वर्ष का बालक भी है। पत्नी के आने के बाद दोनों के बीच कुछ दिनों तक संबंध ठीक-ठाक चले। इसके बाद पत्नी की नफासत शुरू हो गई। वह गाहे-बगाहे पति और उसके परिजनों को छोड़कर के मायके चली जाती थी। कई बार पंचायत हुई, और लोगों ने समझाया बुझाया तो मामला थोड़ा पटरी पर आया। इसके बाद भी इन दोनों के बीच कटुता बढ़ती गई। इस बीच मनोज कुमार राजभर कमाने दुबई चला गया। जिससे उसकी पत्नी की मनमानी और भी बढ़ गई। वह सास ससुर की अनदेखी करके अपना अलग खाना बनाती थी। 



इस बीच लॉकडाउन लागू होने से कुछ दिन पहले ही मनोज कुमार दुबई से घर चला आया। जबकि उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके में थी। उसको लाने के लिए कई बार उसके मायके गया। परंतु टस से मस नहीं हुई। पति को परिवार के गृहस्थी भोजन इत्यादि बनाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। वह कभी स्वयं खाना बनाता था, तब  2 जून की रोटी नसीब होती थी। जिससे आजिज आकर के उसने 2 दिन पूर्व नाथ श्री बाबा रसड़ा के मंदिर में एक कुंवारी कन्या से शादी कर लिया और उसे लेकर के नयी गृहस्थी चलाने लगा  । इसकी जानकारी जैसे ही उसकी पहली धर्म पत्नी को हुई तो वह अपने भाई और सगे संबंधियों को दो बोलेरो में भरकर के दतौड़ा के खोइया बस्ती में पति के घर पहुंच गई।जहां पर उसका ससुर सुदर्शन   सहित दूसरी दुल्हन भी थी। दो बोलेरो से पहुंचे लोगों ने बिना पूछताछ किए ही मनोज उसकी नई नवेली दुल्हन, पिता, माता और बहन की जमकर कुटाई की। इस बीच घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से खोइया नाला तटवर्ती गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।






रिपोर्ट  पिंटू सिंह

No comments