Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनचले सोहदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार सड़क पर आने जाने वाली लड़कियों को छेड़ कर करता था परेशान


बलिया : एसआई अवधेश सिंह मय हमराह महिला कांस्टेबल नीतू, कांस्टेबल प्रिंस सिंह, कांस्टेबल महावीर निषाद के साथ एंटी रोमियो की चेकिंग में शुक्रवार को कस्बा चितबड़ागांव, नरही मोड़, बरैया पोखरा आदि स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी की सूचना मिली की  एक  व्यक्ति बरैया पोखरा के पास आने जाने वाली लड़कियों के साथ टिप्पणी कर रहा है। इस सूचना पर मय हमराह के मौके पर पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति लड़कियों के ऊपर टिप्पणी कर रहा है। जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गोलू सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी गड़वार थाना गडवार जनपद बलिया बताया।  उसका यह कार्य धारा 294 आईपीसी का अपराध है।  जिसको समय करीब 11:15 पर गिरफ्तारकिया गया।  फर्द महिला कांस्टेबल नीतू द्वारा  लिखा गया । अभियुक्त को थाना कार्यालय लाकर दाखिल किया गया। दाख़िला फर्द के आधार मु0अ0स0 148/20  धारा 294 भादवी  पंजीकृत कर विवेचना एसआई उदय भान सिंह को सुपुर्द की गयी।


रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments