Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति अभियान : बच्चों में महिला सम्मान की रक्षा का दे संस्कार : रामअवध


रतसर (बलिया) मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से सम्बन्धित कानून के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय कस्बा स्थिति दुलेश्वरी सुखदेव (डीएस) मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को थाना गड़वार व रतसर पुलिस द्वारा छात्राओं को इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया। मिशन प्रभारी एन्टी रोमियों दल के प्रभारी वरुण प्रकाश ने बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देकर उन्हें 1090 व 112 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि घर से समूह में चलकर छात्राएं कालेज पहुंचे, इससे वो सुरक्षित रहेगी साथ ही घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दे, ताकि वो महिलाओं, लड़कियों को अपने परिवार की तरह समझे। चौकी प्रभारी रामअवध ने कहा कि महिलाओं के साथ बहन बेटियों की सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वाले के विरुद्ध तत्काल कार्यवायी की जाएगी। चौकी प्रभारी ने अपना मोबाइल नम्बर बालिकाओं को दिया और कहा कि आप कभी भी इस पर फोन करके घटना के बारे में बता सकती है। हर समय पुलिस आपकी सहायता के लिए खड़ी रहेगी। अंत में विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए इस अभियान की सफलता के लिए सरकार  द्वारा चलाई जा रही कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबन्धक डा० प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर कालेज के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments