Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पाईप के एचटी तार के स्पर्श होने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

 


बेल्थरारोड, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार में गुरुवार को दोपहर 12 बजे लोहे की पाइप के हाईवोल्टेज तार के सम्पर्क में आने से एक 35 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण उसे सीएचसी सीयर ले गए, जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

             जानकारी के अनुसार बेल्थरा बाजार निवासी पंकज मद्धेशिया  पुत्र स्वर्गीय श्री महेंद्र प्रसाद का मकान निर्माण हो रहा था । गुरुवार को पंकज लोहे का पाइप ऊपर उठा रहा था,इसी बीच ऊपर से गुजर रहे 11 हजार बोल्ट के बिजली के तार से पाईप का स्पर्श हो गया। जिसके कारण पंकज बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गयाजहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

                                 

संतोष द्विवेदी

No comments