Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसानों को दिए गए खेती के टिप्स


बैरिया (बलिया) कृषि विभाग के तत्वावधान में मुरलीछपरा ब्लॉक  परिसर में 'किसान कल्याण मिशन' अन्तर्गत किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  जिसमे विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये । उद्घाटन ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्री  सि्ह ने जैविक खेती व प्राकृतिक खेती पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान  केन्द्र सोहाँव बलिया के अध्यक्ष प्रोफेसर रवि प्रकाश मौर्य ने  समसामयिक कृषि की जानकारी देते हुए बताया कि सरसों में माहूँ कीट से बचाव हेतु एजाडिरेक्टीन (नीम आयल)  एक लीटर  को 200 लीटर पानी मे घोल कर प्रति एकड़ मे छिडकाव करें। अरहर,चना में फूल आने की अवस्था से ही फली बेधक कीट से सुरक्षा हेतु प्रति एकड़ मे 5-5 फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग करें। आम में बौर खिलने से पहले सुरक्षात्मक छिड़काव वैवेरिया बैसियाना   5 ग्राम या नीमतेल 2 मिली को प्रतिलीटर पानी मे घोल कर छिड़काव करें। मधुमक्खी पालन व मशरूम उत्पादन पर भी बिस्तार से चर्चा की।  रमेश ओक्षा, दिलीप शर्मा ने जैविक खेती पर प्रकाश डाला। लघु  सिचाई विभाग के अवर अभियंता राजूकुमार ने  बोरिंग  हेतु मिलने वाली सुविधाओं को बताया।  सिंचाई विभाग के  सहायक अभियंता  गुलाब चन्द ने सिचाई के बारे  मे बताया। सुशील यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि  ने कृषि की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बाल विकास अधिकारी,  श्रीमती इन्दु यादव ने  महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर  बताया‌।अंत मे कार्यक्रम संंयोजक ओमकार सिंह ने धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम के बाद चना ,आलू, लहसुन के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर उसमे आयी समस्या का समाधान बताया गया।



वी चौबे

No comments