Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल नगरा इकाई का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 


बेल्थरारोड, बलिया। नगर पंचायत नगरा में पूर्व में हुए पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल के बैठक में मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सायंकाल जिला पंचायत के छत पर धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष मंजय सिंह रहे।

             कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर राजीव सिंह चंदेल,महामंत्री गणपति गोड़ मुन्ना, महावीर वरनवाल, राजन चौरसिया उपाध्यक्ष,  तथा जय प्रकाश जायसवाल को मीडिया प्रभारी सहित कार्यकारिणी को शपथ जिलाध्यक्ष ने दिलाया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रदीप वर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा देश के उपकार के बारे में सोचता है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री राहत कोष में दान व्यापारी देता है, आयकर भी व्यापारी देता है लेकिन व्यापारियों के समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं देती है। जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने कहा कि  पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारियों का संगठन है जो हमेशा व्यापारी हित में काम करता है। नगर पंचायत नगरा में व्यापारियों के मांग के अनुरूप व्यापार मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जो यहां के व्यापारियों के समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहेगी। कहे कि नगरा में सप्ताहिक बन्दी के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है, अभी इस पर जिला प्रशासन से बात करना है। व्यापारी इस दिन को बन्दी रख सकते है लेकिन लगन के दिनों में यह बन्दी नहीं होगी। समारोह में पूर्व प्रमुख  निर्भय प्रकाश को व्यापारी नेताओ ने अंगवस्त्रम एवं फूल मालाओ से सम्मानित किया। इस मौके पर मंगलदेव चौबे, संतोष कुमार गुप्ता, अजय श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये । अशोक गुप्ता,रामायण ठाकुर, जितेन्द्र यादव, कन्हैया गुप्ता आदि  ने  अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश एवं संचालन दीपक मद्धेशिया ने किया।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments