Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुण्यतिथि पर याद किए गए डॉक्टर अयोध्या सिंह,पुत्र ने दी श्रीराम मंदिर निर्माण को 25 हजार की समर्पण राशि



बेल्थरारोड, बलिया। नगरा के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी अयोध्या सिंह की 45 वीं पुण्य तिथि उनकी समाधि स्थल नगरा रसड़ा मार्ग पर मनाई गई। पुण्य तिथि समारोह में सर्व प्रथम शिक्षाविद् डॉक्टर विजयनारायण सिंह उर्फ गोपाल जी व नगरा के पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश सिंह ने डॉक्टर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पत्श्चात इस अवसर पर पिता की याद में ग्राम विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 25 हजार रुपए की समर्पण राशि आरएसएस के खंड कार्यवाह बृजेश पाल को सौंपी। आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डा विजय नारायण सिंह ने कहा कि डा अयोध्या सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया था। वे गरीबों मजलूमों से बेइंतहां स्नेह करते थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं किंतु उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गीताशरण सिंह ने कहा कि डा अयोध्या सिंह जैसे बिरले ही पैदा होते हैं। वे टूटना जानते थे झुकना नही। उनकी कमी इस समाज को हमेशा खलती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में युवा समाजसेवी राहुल सिंह व सोना सिंह ने दौ सौ गरीब मजलूम असहाय महिलाओं को कंबल प्रदान किए। ग्राम विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह ने क्षेत्र के एक दर्जन गणमान्य लोंगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, पूर्व काशीनाथ जायसवाल, दिनेश ठाकुर, अवध नारायण यादव, रामायण ठाकुर, प्रभूनाथ सिंह, राजीव सिंह चंदेल, जितेंद्र सिंह बब्लू, शशिधर सिंह आदि मौजूद रहे। 

                                      

संतोष द्विवेदी

No comments