Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व क्षेत्रीय समस्याओं के लिए थानाध्यक्ष ने की बैठक

 


मनियर, बलिया ।  नवागत थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने मनियर थाने पर नगर पंचायत के सभासदों ,संभ्रांत व्यक्तियों एवं पत्रकारों के साथ रविवार को बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर लोगों से चर्चा किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाने को संचालित करने व अगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है‌। खासतौर से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक प्रभाकर शुक्ला, प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं सभासद तथा सभासद प्रतिनिधि गण अंजनी कुमार सिंह ,विनय सिंह, अमरेंद्र सिंह, रविंद्र हट्ठी, कृष्णा ,धर्मेंद्र मणिक, विनोद यादव, अर्जुन गुप्ता ,दिलीप सिंह ,नसीम भाई , धनजी प्रजापति,अजय पटेल, जय मंगल यादव, रामदेव यादव, परशुराम गुप्ता ,सतीश सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।


राममिलन तिवारी

No comments