Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर बालभोज में हजारों बच्चों को कराया गया भोजन


बेल्थरारोड, बलिया। भीमपुरा क्षेत्र के उधरन बाजार स्थित सिंह वाहिनी नव दुर्गा माता मंदिर के 21वे वर्ष गांठ पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग हजारो बच्चों को बालभोज कराया गया।

              उधरन बाजार में सन् 2000 मे मन्दिर का निर्माण कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मन्दिर निर्माण के बाद बाजारवासियो के सहयोग से हर वर्ष 17 फरवरी को बाल भोज का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 16 फरवरी को वैदिक विद्वान डॉ विद्या भूषण मिश्र के नेतृत्व में कीर्तन का शुभारम्भ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति पूजन हवन के साथ बुधवार को की गई। तत्पश्चात नवसप्त दुर्गा पाठ भी सम्पन्न हुआ। दोपहर में विशाल भंडारे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें कई गावों के श्रद्धालु जनों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।इस मौके पर चुनमुन सिंह, रामजन्म, मुलायम यादव, सुरेश शर्मा, रामअवध यादव, अजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, संजय यादव सहित सैकड़ो लोगो का विशेष सहयोग रहा।

                                   


संतोष द्विवेदी

No comments