Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज के परिवेश में महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है : विपिन ताडा


रतसर (बलिया) स्थानीय रतसर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. अखण्डानंद सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयोजकत्व में तीन दिवसीय निःशुल्क महिला आत्म सुरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। साथ ही वहां पर उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स भी दिए। वही लखनऊ से आए ड्रैगन एकेडमी आफ मार्शल आर्टस के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम में बालिकाओं को निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए कैम्प लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत स्व० अखण्डानन्द सिंह के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय, जितेन्द्र राय, भानु प्रकाश सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय कुंग फू फेडरेशन के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्राचार्य परमात्मा नन्द पाण्डेय, कमलाकान्त सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विशाल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे। अन्त में अक्शा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय डा० लल्लन सिंह एवं संचालन एडवोकेट देवानन्द सिंह ने किया।


रिपोर्ट: धनेश पाण्डेय

No comments