Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अरहर के खेत में मिला शव, शिनाख्त नहीं


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से उत्तर तरफ नहर के किनारे अरहर के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा व नगरा पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया तथा जांच पड़ताल में जुट गई।डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। समाचार भेजे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।

                नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में मंगलवार को सुबह ग्रामीण शौच के लिए गाँव से उत्तर नहर के तरफ गए तो वहां अरहर के किनारे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। शव की जानकारी पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और आधा दर्जन गांवों के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। शव का सिर ईट से कूच दिया गया था।वहां पर प्लास्टिक की गिलास व पानी का बोतल भी मिला है।सूचना पर नगरा पुलिस व क्षेत्राधिकारी रसड़ा भी घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।उसके बाद फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच कर छानबीन किए लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया। समाचार भेजे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया था।


                                      

संतोष द्विवेदी

No comments