Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत



बेल्थरारोड,बलिया। नगरा रसडा मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ के समीप सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक की गम्भीर चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

             उभाव थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय (हल्दी रामपुर) निवासी 27 वर्षीय देवेन्द्र राजभर पुत्र पारस राजभर बाइक से अपने ससुराल नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव गांव गया था।  सुबह घर वापस जाते समय नगरा रसड़ा मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ के समीप सायकिल सवार को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और छटपटाने लगा। सूचना पर पहुची एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जा रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments