Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित


रिपोर्ट : धीरज सिंह

बलिया : अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान के तत्वाधान में जिला स्टेडियम में महिला दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुरेखा सरावगी,जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ अतुल सिन्हा व विशिष्ट अतिथि समाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू ने स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया अतिथियों का दिव्यांजली साहनी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल सोनी सिंह ने प्रथम व जूही खातून द्वितीय व अंशिका पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को रानू पाठक ने सम्मानित किया। जिसके बाद उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

आयोजक विवेक सिंह ने महिला दिवस पर महिलाओ को स्वावलंबी बनने व शिक्षित बनने हेतु प्रेरित किया। व बताया कि संस्था द्वारा निःशुल्क कम्पूटर व सिलाई कढ़ाई कीशिक्षा के माध्यम से भी महिलाओं को मंच देते हुवे हमें गर्व महसूस होता हैं,

इस मौके पर पलक गुप्ता,रीमा पटेल,जूही,साक्षी,रीमा यादव, अफसाना, मंजू गुप्ता,सुनीता वर्मा, गुंजन, शबाना, श्वेता ,लक्ष्मी पंडित, रामबाबू गोंड, पुनीत पाण्डेय, मुकेश प्रजापति, गौरव तिवारी,लक्ष्मीकांत पाण्डेय मौजूद रहें। अध्यक्षता विवेक सिंह व संचालन दिव्यांजली साहनी ने किया।

No comments