Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

डॉयल 112 ने महिला किसान का गेहूं वापस कराया




बेल्थरारोड, बलिया। राजा को पता नहीं भील वन बाँट लिए,यह कहावत चरितार्थ हुई है क्षेत्र के खरुआव गांव में। खरुआंव गॉव में एक दबंग ने महिला किसान को पता नहीं और उसकी गेहूं की फसल काट लिया।घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों 112 पर सूचना दी ।मौके पर पहुंचे 112 के सिपाहियों ने दबंग पर दबाव बनाकर पीड़िता का पूरा गेंहू वापस कराया।

           थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी सितमी देवी पड़ोस के गॉव में एक बीघा भूमि खरीद कर उसमें फसल की बोआई करती हैं। वह इस जमीन में गेहूं बोई थी। सुबह एक दबंग ने सितमी देवी के गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवा लिया। गेहूं की फसल काटे जाने की जानकारी जब सितमी देवी के परिजनों को हुई तो वे डॉयल 112 पर काल करके घटना की जानकारी दी ।सूचना पर डॉयल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने पूछताछ की तो सूचना सही थी निकली।सिपाहियों के सख्त तेवर को देखते हुए दोषी व्यक्ति ने सितमी देवी का 10 कुंतल गेंहू वापस कर दिया।112 के सिपाहियों के इस कार्य की क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments