Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गायत्री महायज्ञ हवन के साथ हुआ समापन

 



रिपोर्ट : वी चौबे


बैरिया(बलिया)।विश्वशांति,जगतकल्याण,समाज में सादभावना व आध्यात्मिक वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट काली मंदिर के पास आयोजित नवकुण्डिय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का समापन सोमवार को हवन पूजन व भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ।इस यज्ञ में वराणसी से आये आध्यात्मिक संदेश वाहक अनिलेश तिवारी ने बताया कि गायत्री सद्बुद्धि की माता है,यज्ञ सत्कर्म के पिता।यज्ञ से आध्यात्मिक वातावरण बनता है,और हवन से पर्यावरण का पोषण।इसलिए समाजिक ,आध्यात्मिक,व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गायत्री महायज्ञ का आयोजन गांव-गांव में आवश्यक है।इस यज्ञ में उपाचार्य की भूमिका रविन्द्र शास्त्री,कैलाश जी,डाक्टर शिवनाथ वर्मा,हरेन्द्र वर्मा,आचार्य ब्रह्मेश शर्मा,रविशंकर तिवारी,विश्वनाथ वर्मा थे,जबकि आयोजकों में सचिन साह शहीत गायत्री परिवार से जुड़े सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय लोग शामिल रहे।


No comments