Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बोलेरो ने ओवर ब्रिज पर दंपति को रौंदा मौत

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


-दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर से नीचे गिरी महिला


बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज पर गुरुवार को करीब तीन बजे भीषण हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार वोलेरो ने बाइक सवार दंपति को धक्का मार दिया। जिससे पति की पुल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं पत्नी बाइक से छिटकर पुल से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार दयानन्द तिवारी(66)व कमलावती देवी (65) पत्नी दयानन्द तिवारी सुखपुरा थाना क्षेत्र के  सोवईवांध के मूल निवासी थे। वर्तमान में अधिवक्ता नगर में अपने नीजी मकान मे रहते थे। दोनो लोगों की मौत  बोलेरो के धक्के से हो गई। दंपति कचहरी की तरफ से अपने निवास अधिवक्ता नगर बाइक से जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार बोलेरो अस्पताल रोड होते हुए कचहरी की तरफ जा रहा था। इसी बीच ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। जिसमें पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं उनकी पत्नी  वाइक से छिटकर फ्लाईओवर से नीचे  सड़क पर जा गिरी गई । स्थानीय लोग ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वहीं  उनकी पत्नी जिला महिला अस्पताल से नर्स  के पद से सेवानित हो चुकी थी। पुलिस ने को शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दंपति का पुत्र लखनऊ में है। जिसे पुलिस ने घटना की जानकारी दे दिया है।

No comments