Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने अभियान चलाकर बांटा मास्क, आगे से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की दी हिदायत

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


- उल्लंघन पर इस हप्ते दर्ज हो चुके हैं 12 मुकदमे, 563 का चालान


बलिया: जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर कोविड प्रोटोकाल का हमेशा पालन करने की अपील तो की ही जा रही है, साथ ही साथ उल्लंघन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी हो रही है। इस हप्ते पुलिस ने अब तक कुल 12  मुकदमे पंजीकृत किए, जिसमें अभियुक्तों की संख्या 83 है। कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में कुल 563 व्यक्तियों का चालान किया गया, जिनसे जुर्माने के रूप में सात हजार से अधिक की धनराशि वसूली गई।

वहीं, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक एक अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत सड़क पर बिना मास्क के दिखने वाले लोगों को मास्क वितरित किया गया। उनको यह हिदायत भी दी गई कि आगे से मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। जिले भर में चलाए गए अभियान में पुलिस के जवानों ने कोरोना गाइडलाइन के विषय में समझाया व जागरूक किया।

No comments