Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे घोघा कुटी के महंत सत्य प्रकाशानंद जी, 87 साल के उम्र में निधन

 


मनियर, बलिया। ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम छोटका राजपुर बक्सर (बिहार) की शाखा बलिया जनपद अंतर्गत मनियर थाना क्षेत्र के घोघा कुटी के महंत सत्य प्रकाशानंद जी उम्र लगभग 87 वर्ष ने अपना नश्वर शरीर मंगलवार की भोर त्याग कर परमधाम को सिधार गए। उनके शरीर छोड़ने का समाचार मिलते ही भक्तों में शोक की लहर दौड़ गई । घोघा कुटी पर पहुंचकर भक्तों ने उनका अंतिम दर्शन किया।अंतिम संस्कार सरजू नदी तट पर किया गया। बताते चलें कि वह  2001 में  घोघा कुटी के महंत बनाए गए थे। इसके पूर्व वह सीसवन ,रानीगंज ,व राजपूर कुटी पर भी रह चुके थे। गृहस्थ जीवन में  रहते हुए वह छोटका राजपुर में परम संत श्री श्री 1008 स्वामी शिव धर्मानंद जी महाराज से दीक्षा लिए थे। कुछ वर्षों बाद  उन्हें सन्यासी भेष मिला । सभी कुटियों का संचालन वर्तमान गद्दी आसीन छोटका राजपुर अध्यात्मिक गुरु श्री श्री 108 स्वामी सत्यानंद जी महाराज के निर्देशन में होता है।

 

उनका गृहस्थ जीवन


बताते चलें कि उनके गृहस्त जीवन का नाम केदार सिंह था ।वह स्वर्गीय राजा राम सिंह के पुत्र तथा बलिया जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भलूहीं गांव के मूल निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी हीरा देवी ,पुत्र रविंद्र सिंह, व नरेन्द्र सिंह तथा पुत्री श्रीमती रामलता, श्रीमती प्रेमदा व ‌श्रीमती अंजू हैं। उनकी पत्नी को छोड़कर पूरा परिवार घोघा कुटी पर उनकी अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचा था ।उनकी पत्नी अस्वस्थ थी जिसके कारण वह उनकी अंतिम दर्शन नहीं कर पाई।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments