Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अवैध गांजा व असलहा के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

 



बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उभाव पुलिस ने अवैध गांजा, असलहा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।

               उभाव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय ने बताया कि सोमवार को सुबह चौकी प्रभारी सीयर अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स मधुबन ढाले के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। इसपर पुलिस ने घेरा बन्दी कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक झोले में डेढ़ किग्रा अवैध गांजा व अवैध असलहा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमित राजभर निवासी मर्यादपुर थाना रामपुर बिलौली जनपद मऊ बताया। गिरफ्तार बदमाश को पुलिस थाने ले आई और सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

 

रिपोर्ट :- संतोष द्विवेदी

No comments