Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहां, एबीवपी ने चलाया सदस्यता अभियान






 मनियर, बलिया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनियर इंटर कॉलेज मनियर व मानकी देवी इंटर कॉलेज गोंड़वली माफी के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य  अभिनव सिंह एवं विद्यार्थी परिषद के जिला सहसंयोजक शुभम प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान का उद्घाटन किया ।इस दौरान मानकी देवी इंटर कॉलेज के अध्यापक व प्रबंधक अनूप पर्वत और मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह  ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा देश व समाज के साथ साथ भारत के पुनर्निर्माण के लिए सदैव गति प्रदान करने वाला छात्र संगठन है। दोनों कॉलेजों के छात्र /छात्राओं ने  सदस्यता लिया। इस मौके पर मनियर इंटर कॉलेज के अध्यापक चंद्र प्रकाश राय  ,रोहित सिंह ,मानकी देवी इंटर कॉलेज के अध्यापक विनय पांडेय, राजनाथ पर्वत, प्रेम नाथ मिश्रा, वीर बहादुर यादव, उमेश वर्मा, शिव कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments