Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन 2022 के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता पियूष मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का समापन

 


बलिया : मिशन 2022 के तहत कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता पियूष मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का समापन बुधवार को बैरिया मे हुआ।कार्यकर्ताओ ने नगर पचांयत बैरिया मे घूम घूम कर नारे बाजी की और   कांग्रेस के नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के प्रयास किया।वक्ताओ ने भाजपा,सपा व बसपा पर प्रहार किया। इसी क्रम में प्रियंका गांधी का संदेश लोगों के साथ साझा किया। जिसमें 40 फ़ीसदी विधानसभा का टिकट महिलाओं को,किसानों का सभी कर्ज माफ, कक्षा दसवीं पास करने पर लड़कियों को स्मार्टफोन, स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर इसकी स्कूटी, बिजली बिल हाफ, वृद्धा पेंशन एक हजार, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकत्री का वेतन दस हजार  और बीस लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही है। 



इस प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ट नेता सीबी मिश्र,बीसी पाण्डेय, मदन यादव,वीरेंद्र ,अरविंद तिवारी, रंजीत पाठक,रमाधार पाण्डेय,विश्राम दूबे,डा विश्वकर्मा शर्मा बबलू पांडे जिला महामंत्री,रजनीकांत तिवारी जिला सचिव,भोला दुबे न्यायपंचायत अध्यक्ष श्री नगर, अरविंद तिवारी ललक उपाध्यक्ष मुरली छपरा ब्लॉक,रामाधार पांडे पूर्व जिला महामंत्री,सर्वजीत दुबे न्यायपंचायत अध्यक्ष मुरारपट्टी, अजय मिश्र महामंत्री बैरिया ब्लॉक,वी सी पांडे,शिवनारायण पांडे अधिवक्ता,बचकन सिंह उपाध्यक्ष बैरिया, शारदा देवी,उर्मिला देवी,मैना देवी, मीना देवी,पूनम सिंह,शांति सिंह,राजकुमारी,उषा देवी, सुशीला देवी आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सहित भारी संख्या में महिला कार्यकार्यकर्ता व कांग्रेसी शामिल रहे।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments