Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पत्रकार के दिवंगत पिता को मीडिया कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

  

 


दुबहड़/बलिया। वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा अखबार के बलिया ब्यूरो चीफ हरिनारायण मिश्र उर्फ रणजीत मिश्र के पिता सत्येंद्र प्रकाश मिश्र के शनिवार को उनके पैतृक आवास पांडेयपुर ( सागरपाली ) में निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

अखार नगवा स्थित मीडिया सेंटर के कार्यालय पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार केके पाठक, नागेन्द्र तिवारी, रणजीत सिंह, गोविंद पाठक, धनजी तिवारी, इमरान खान सोनू, अन्नपूर्णानंद तिवारी, नितेश पाठक, संदीप कुमार गुप्ता, त्रयंबक पांडेय गांधी, गणेश जी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने किया।




रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments