Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा इस वर्ष का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, करें महादान

 




नई दिल्ली: इस वर्ष नवंबर के महीने में इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। जो की खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा, इसका प्रभाव तीन महीनों तक रहता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र का प्रभाव शुभ नहीं है तो ये ग्रहण आपकी स्थिति को और भी निर्बल करने योग्य है।  इस ग्रहण का असर बहुत तेज होता है इसलिए कहा जाता है की सभी लोगों को इस दौरान चंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु विशेष दान करने चाहिए। 

यह चंद्रग्रहण अपने आप में बहुत विशेष है क्योंकि ये कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला। पूर्णिमा के दिन चंद्र अपने पूर्ण आकार में होता है। हिन्दू धर्म में इस दिन को विशेष महत्व दिया गया है। यह दिन लक्ष्मी माँ को प्रसन्न करने का उत्तम दिन है, कहा  जाता है की इस दिन दीपदान करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। इस पूर्णिमा पर बहुत ही शुभ योग बन रहे है, इसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता हैं। इस दिन किए गए विशेष दान आपको ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने में सहायक होगा। 

कार्तिक पूर्णिमा दान की वस्तु :

  • दीप 

चंद्र ग्रहण दान की वस्तु 

  • चावल 
  • चीनी 
  • दूध 

महादान के फल :

  • वित्तीय परेशानियों का अंत होता है। 
  • कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होती है। 
  • पारिवारिक रिश्तें मजबूत होते है। 
  • वैवाहिक जीवन सदैव सुखी रहता है। 
  • दुःख एवं धन की समस्या नहीं रहती। 


डेस्क

No comments