Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 दिसम्बर का राशिफल: इस राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता

 



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बहुत कुछ अधिक रह सकता है। आज वह आपको कोई महत्वपूर्ण काम भी सौंप सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां सामान्य रहेगी। सेहत का मामला आज मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): जमीन ज्यादा से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कम होगा और आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): दफ्तर में आपकी धीमी गति आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है और आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा अन्यथा आप किसी चालाकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। माता-पिता की भावनाओं का आदर करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आपको उनके लिए भी समय निकालना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपनी ओर से भी प्रयास करना होगा। आपका गलत रवैया जीवनसाथी को आपसे दूर कर सकता है। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पैसों के मामले में आपको पारदर्शिता रखने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में न करें। साथ ही पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर होने से आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का अंत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। आज अचानक कुछ मेहमानों का घराना हो सकता है। सेहत की बात करें तो अपने बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी और खर्चीली रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में आप संयम से काम लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा, साथ ही इस समय आप उन्हें तनाव से दूर ही रखें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो मानसिक तनाव के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत न करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको आज कोई भी बड़ी खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे यादगार दिनों में से एक हो सकता है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज घर में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है जिससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। लंबे समय बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो आपको समय का भी ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में आज आपके पास कई ऐसे महत्वपूर्ण काम होंगे जिन्हें आज ही आपको निपटाना होगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़े व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना काम करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। मुमकिन है बॉस आज कोई कड़ा फैसला भी लें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा हुआ है तो आज कोई भी फैसला आप बिना सोचे समझे न लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने महत्वपूर्ण फैसले आप अपने बड़े बुजुर्गों की राय लेकर ही लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें। अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच बहुत से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन तय समय पर आप अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। साथ ही आपकी मेहनत को भी सराहना मिलेगी। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार्य परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। लंबे समय बाद आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आप अपने प्रिय को कोई खास उपहार भी दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पाएंगे। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

डेस्क

No comments