Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में ड्यूटी के दौरान एसआई की मौत, मातम




मनियर, बलिया। मनियर थाने पर वर्षो से  तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा 59 वर्ष  का निधन मंगलवार की देर रात होने से पुलिस प्रशासन में मायूसी छा गई। मौत की सुचना परिजनो को रात को  दे दी गयी  सुचना पर बुद्धवार को  पहुंचे परिजनों के समक्ष शव को पंचनामा कर  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को शौप  दिया गया । 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार   मृतक उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा 59वर्ष पुत्र स्व्रगीय  चन्दशेखर मिश्रा मुल रूप से  जिला प्रतापगढ़ के बाघराय थाना के गावं बदली के पुरा के  निवासी है । वे  बलिया जनपद के मनियर थाने पर 5 जुलाई 2020 को पुलिस लाइन से मनियर थाने में तैनात थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद अपने बिस्तर पर लेट गए। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक  बिगड़ गई। आनन फानन में पुलिस के जवानों ने प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मनियर ले गए। जहां पर  डाक्टर ने इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सुचना परिजनों को दी।  सुचना पर पहुंचे परिजनों की देखरेख में पुलिस ने पंचनामा भरवाकर   शव को पोस्टमार्टम में के बाद परिजन को शौप  दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी अमरावती देवी, बड़ी पुत्री बबीता मिश्रा व दो पुत्र आशीष कुमार मिश्रा व अनीत कुमार मिश्रा छोड़ गए हैं।


रिपोर्ट:-राममिलन तिवारी

No comments