Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख

 

चितबड़ागांव, बलिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसुदेवा में 14 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग में पूर्व प्रधान राज नारायण उपाध्याय की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया जिसके लगभग डेढ़ घंटा अथक प्रयास आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी ट्यूबवेल के पास ही पूर्व प्रधान राज नारायण उपाध्याय का गेहूं का खेत है जिसमें डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जो पक कर तैयार हो गया था। 14 अप्रैल गुरुवार को 2:30 बजे के लगभग अचानक धूमा एवं आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा भी हो गए लेकिन पछुआ हवा के कारण आग का सामना करने में भारी दिक्कत हो रही थी। 



सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के अथक प्रयास से खेत के चारों तरफ की फसलें तो बचाई जा सके लेकिन राज नारायण उपाध्याय का डेढ़ बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर दिया गया है। 



रिपोर्ट   अतुल कुमार तिवारी

No comments