Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगवा में कल मनेगा श्री राम जन्मोत्सव


 

दुबहर:- क्षेत्र के नगवा गांव में श्री संघ के नेतृत्व में राम नवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की रथ यात्रा रविवार को प्रातः 8:00 बजे से निकलेगी।  जो कि विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करते हुए 11:00 बजे आदर्श रामलीला कमेटी नगवा के रंगमंच पर भगवान की दिव्य शोभायात्रा का समापन होगा। तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।  उक्त आशय की जानकारी श्री संघ के संरक्षक डा०  जय गणेश चौबे "जयकांताचार्य" ने दी।  उन्होंने इस अवसर पर समस्त  क्षेत्रवासियों से उक्त धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments