Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आपसी सौहार्द के साथ मनाए त्यौहार: थाना प्रभारी निरीक्षक मनियर




 



मनियरबलिया। शासन के मंशा अनुरूप थानाा प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार पटेल ने ईद त्यौहार व परशुराम जयन्ती को  सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ मनियर कस्बे में पेट्रोलिंग किया तथा लोगों को संदेश दिया कि ईद व  परशुराम जयन्ती  त्यौहार को भाई चारे के साथ मनाएं।

इनसेट


 इसी के साथ मनियर पुलिस मनियर थाना क्षेत्र के बिहार के सीमावर्ती इलाकों में घाघरा नदी के किनारे पहुंची जहां अवैध रूप से बन रहे दारु भट्ठियों पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की। पुलिस की आने की भनक लगते ही इस कारोबार में लगे दारु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में अवैध रूप से बन रहे दारू भट्ठियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। पुलिस ने संदेश दिया कि शराब बने बनाने के कारोबार में जो लोग संलिप्त पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनकी खैरियत नहीं है। इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पटेल, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजीव पांडेय, उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम यादव, हेड कांस्टेबल बलजीत भारद्वाज, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल पति राम चौरसिया, रमेश यादव ,संतोष सरोज, परमेश्वर यादव, राहुल सिंह ,संजीवन लाल यादव सहित आदि लोग रहे।

राममिलन तिवारी

No comments