Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सड़क हादसे में दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल ,सूचना सुनकर परिजन हुए बदहवास


 



चिलकहर- सूबह तड़के लगभग ,5 बजे के करिब चिलकहर फेफना मार्ग पर राजा भवन के पास ट्रेक्टर ट्राली से लड़कर अंउदी निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय ब्लाक अंतर्गत अंउदी  गांव के रहने वाले विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह उम्र 50 वर्ष को छोड़ने के लिए नमो नारायण सिंह पुत्र श्याम देव सिंह उम्र 50 वर्ष लेकर  चिलकहर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल ट्रेक्टर ट्राली से जाकर लड़ गई जिससे दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बिनोद सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह उम्र 50 वर्ष का बाया हाथ टूट गया सर में गंभीर चोट लग गई जिसे देखते हूऐ चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया विनोद सिंह की  चार लड़कियां और एक लड़का है विनोद सिंह की बड़ी लड़की का शादी जौनपुर में हुआ है विनोद सिंह की बड़ी बेटी बंटी सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी उसी को देखने के लिए उसी को देखने के लिए विनोद सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा सिंह चिल्कहर  रेलवे स्टेशन जौनपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आ रहे थे कि बीच में हादसे के शिकार हो गए वहीं हादसे में शिकार नमो नारायण सिंह के 2 पुत्र हैं बड़े बेटे का नाम राहुल सिंह उम्र 25 वर्ष जिसकी 3 जुलाई को शादी तय है और दूसरे बेटे रवि सिंह उम्र 18 वर्ष परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है विनोद सिंह अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे चार बेटियां और एक बेटे पालन पोषण का कार्य विनोद सिंह बलिया से रसड़ा मार्ग पर ऑटो चला कर के करते थे बड़ी बेटी के शादी के बाद अभी  विनोद सिंह के कंधे पर तीन बेटियों और एक लड़के की पढ़ाई लिखाई और विवाह की जिम्मेदारी थी तो वहीं नमोनारायण सिंह घर पर ही कृषि कार्य करते थे तुम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम छाया हुआ है

 

रिपोर्टर- कृष्ण मोहन पाण्डेय

No comments