Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने बाढ़ मे घिरे इस ग्राम पंचायत की जनता मदद के लिए लगा रही शासन प्रशासन से गुहार

 



 मनियर, बलिया । एक तरफ सरकार की मंशा है कि ग्राम पंचायतों को सशक्त करके ग्रामीणों की समस्याओं को यथा संभव त्वरित निस्तारण किया जाय। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ग्राम पंचायत ऐसे भी हैं। जिसकी कार्य प्रणाली के कारण सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाते रहे हैं। ताज़ा मामला मनियर विकास खण्ड के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर गांव का है। जहां पर घाघरा नदी के बढ़ते  जलस्तर  से पानी से घिरे गांव की सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहां की जनता त्राहि त्राहि कर मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है। यहां की बाढ़ पिड़ितों की मानें तो ऐसी विषम परिस्थिति में सरकारी सहायता  तो दुर एक माचिस तक  नहीं मिल रही है।  उल्लेखनिय है कि सुल्तानपुर ग्राम पंचायत का एक विडियो वायरल हो रहा है। जहां लोग शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधि से मदद की गुहार लगाते  नजर आ रही है। तीन दिन से  बाढ़ से घिरे लोगों तक किसी प्रकार की सहायता न मिलने से वहां की जनता नराजगी प्रकट करते सोशल मीडिया पर विडियो वायरल करती दिख रही है। यहां तक की आज तक ग्राम प्रधान द्वारा  कोई भी  सहायता न मिलने से इनलोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढ़लते ही गांव में अंधेरा होने के कारण परेशानियां बढ़ जाती है। इनकी मांग है कि मिट्टी का तेल मिलने से अंधेरे में दिया जलाकर अपना रात गुजार लेते।  पानी बढ़ने से बड़े बिषैले जन्तुओं का खतरा बढ़ गया है। इनकी मानें तो इसी दरम्यान एक बालक सर्प दंश का शिकार हुआ। फौरी चिकित्सा मिलने के कारण जान बच सकी। पानी लगे होने के कारण चूल्हा जलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पिड़ितों ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में प्रधान सुग्रीव यादव ने बताया कि बाढ़ पिड़ितों की सहायता के लिए लिस्ट बनाकर  उच्च अधिकारियो को भेज दी गई है।वहां से जो भी सहायता मिलेगी तत्काल मुहैया कराई जाएगी।



प्रदीप कुमार तिवारी

No comments