Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रसड़ा में छठ का महापर्व धूमधाम के साथ हुआ संपन्न प्रत्याशियों में प्रचार प्रसार को लेकर मची रही धूम


                                                                             


रसड़ा (बलिया) रसड़ा श्री नाथ बाबा के मठ पर  छठ का महापर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को संध्याकालीन अर्ग दिया अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्ग देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की तो वही नगर पालिका चुनाव नजदीक होने के कारण श्री नाथ बाबा मठ सरोवर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार आकर्षण का केंद्र बना रहा है जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन जायसवाल ने अनोखा पंडाल बनवाया था जिसमें सूर्य भगवान की मूर्ति स्थापित कर व्रती महिलाओं को दर्शन हेतु व सेल्फी प्वाइंट ने सभी श्रद्धालुओं को मनमोहित कर रहा था तो दूसरी तरफ विनय शंकर जायसवाल की सरोवर में बड़ी सी नाव जिस पर बड़े-बड़े पोस्टर आकर्षक सजावट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। वही 25 वर्षों से नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कायम रहे मोती रानी सोनी पति वशिष्ठ नारायण सोनी ने पूरे सरोवर को कमल के फूल नाव व पूरे सरोवर की लाइट सफाई इत्यादि की व्यवस्था भी कराई गई थी जिससे लोग काफी संतुष्ट दिखे। वही सरिता सिंह पत्नी यशवंत सिंह यस पति पत्नी दोनों ने हाथ जोड़कर सभी श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया वहां सभी प्रत्याशियों ने व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया तो वही लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र ने भी सुबह सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया और बच्चों में चॉकलेट और उपहार बाटे।


रिपोर्ट, नेहाल अख्तर

No comments