Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जिलाधिकारी ने रैन बसेरों और अलाव का किया निरीक्षण



 


बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने ठंड को देखते हुए बस स्टैंड और अन्य जगहों पर रैन बसेरे और अलाव की व्यवस्था देखी। उन्होंने ईओ नगरपालिका सत्य प्रकाश सिंह को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख जगहों पर जहां पर भी लोगों की भीड़ होती है अलाव की व्यवस्था की जाए साथ ही रैन बसेरे लगाए जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे बनाए जाएं ताकि रात्रि में विश्राम करने वाली महिलाओं और बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना आने पाए।

जिलाधिकारी ने डूडा द्वारा संचालित और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने लोगों के ठहरने, भोजन और साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने डूडा प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, ईओ नगरपालिका और एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि यहां पर ठहरने वाले लोगों के भोजन की व्यवस्था की जाए और लोगों को ताजा  भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यदि कोई बीमारी की हालत में आता है तो उसके उपचार की भी व्यवस्था की जाए । ठंड के मौसम में रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रमुख जगहों पर अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था की जाए और ठंड में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आने दी जाए। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी रखी जाए।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments