Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने इन राशि वालों के लिए खुशियां भरा सौगात लेकर आएगा आज का दिन


 


🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 24/01/ 2023

🚩 दिन --    मंगलवार  /  तृतीया  तिथि, शुक्ल पक्ष, माघ मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ तृतीयोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीभगवानुवाच 🙏

श्लोक 👉  तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः। गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जतए॥

(गी0/03/28)

अर्थ 👉 परन्तु है महाबाहो! गुण- विभाग और कर्म- विभाग को तत्त्वसे जाननेवाला महापुरुष  'सम्पूर्ण गुण ही गुणोंमें बरत रहे हैं'- ऐसा मानकर उनमें आसक्त नहीं होता।

🙏🙏आग्रह 🙏🙏 

धर्मो रक्षति रक्षितः 

धर्म की रक्षा करने पर रक्षा करने वाले की धर्म रक्षा करता है।

हम अपने धर्म की बुराई नही सुनेंगे और दूसरे धर्म की प्रसंशा भी नही करेंगे (संकल्प लें )

 मंत्र 👉ऊँ  ह्रीं बटुकाय  आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |

इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है।

🕉️ तिथि -- तृतीया 15:25 तक तत्पश्चात  चतुर्थी 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र ----  शतभिषा 21:58 तक तत्पश्चात पू०भाद्रपद  

☸️ करण ---- गर 15:25 तक

☸️करण ---- वणिज 25:56 तक

🕉️ योग ------ वरियान 21:36 तक तत्पश्चात  परिघ  

☸️ वार ------ मंगलवार 

 ☸️मास ------- माघ मास

☸️चन्द्र राशि ---- कुम्भ 

☸️सूर्य राशि ----- मकर

☸️ऋतु  --------- शिशिर

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞

06:55

🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:41

☸️दिनमान ------ 10:46

☸️रात्रिमान ---------- 13:14

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 20:33

☸चन्द्रोदय 🌙---  09:00

    🌷🌷लग्न मकर  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मकर -- 09:32°-- उ०षाढा़ 

चन्द्र -- कुम्भ --- 09:50°-- शतभिषा  

मंगल --- वृष -- 14:43°-- रोहिणी 

बुध -- धनु --- 15:45°-- पू०षाढा़ 

गुरु -- मीन --- 10:26°-- उ०भाद्रपद

शुक्र--- कुम्भ --- 01:57°-- धनिष्ठा

शनि-- कुम्भ ---00:44°--धनिष्ठा

राहु --मेष --14:57°-- भरणी 

केतु --- तुला 14:57°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर  ) 15:00 से 16:21 तक अशुभकारक 

यमकाल 09:36 से 10:57 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 12:18 से 13:39 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:19 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

03+03+1 = 07 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

03+03+5= 011 भागे 7 शेष 04 सभायं ,, अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                           मंगलवार को उत्तर  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं,, मंगलवार को दक्षिण दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु  मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

मंगलवार  को दाढी ,बाल व  नाखून नही कटवाने चाहिए,,, क्योंकि  ऐसा करने से मृत्यु का कारण होता है। 🌿                                                                                                                                                         

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿।                                             

🌿आज तृतीया तिथि है तथा तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है,,,क्योंकि ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।  🌿                                      ☸️पंचंक अहोरात्र ☸️                                                                                                                               

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏                        मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्धा होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अगर आप कोई नया व्यवसाय या योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही फ़ैसला करें, क्योंकि आपके सितारे महरबान हैं। जो आप करना चाहते हैं, उस ओर क़दम बढ़ाने में घबराएँ नहीं। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं।  यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आपका काम दरकिनार हो सकता है-  व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।


कर्क राशि>>  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से आपका अच्छा खास धन खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है,  अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। ख़ुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।


सिंह राशि>>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे।  विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का मौक़ा दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।


कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा।  साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।


तुला राशि>>  रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे,  साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन इससे अधिक रंगों से भरा कभी नहीं रहा है।


वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। कोई आपको दिल से सराहेगा। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।


धनु राशि>>>  ये, यो, भा, भी, भू,, ध, फ, ढ, भे 

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है।  दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।


मकर राशि>>  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे।  नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।


कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ।


मीन राशि>>  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                    

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

  अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️छ🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞


बलिया डेस्क

No comments