Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सात जन्म साथ निभाने की कसमें खाने वाली पत्नी ने पति से तोड़ा नाता


 


मनियर, बलिया। मैं दियारे में नहीं शहर में रहूंगी, तुम्हारे घर भुत है। यह आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने पति से नाता तोड़ कर मायके चली गई। पुलिस से लगायत गांव के संभ्रात लोगों ने इसे लेकर काफी पंचायत और प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पत्नी की बेवफाई से परेशान व हैरान पति अब भी पत्नी की राह देख रहा है कि शायद कोई फरिश्ता आए उसका पत्नी से मिल करा दें। फिलहाल पुलिस भी मामले से किनारा करती नजर आ रही है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है लड़की को बहुत समझाया-बुझााया गया, लेकिन लड़की ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। दोनो पक्षों के परिजन आपस में बैठकर समझौता कर लिए है।


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सन् 2021 में पकड़ी थाना के एक गावं निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई। उसके ससुराल आने के बाद दियारे क्षेत्र में बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद विवाहिता फिर मायके चली गई। उसके बाद आने का नाम ही नहीं ले रही थी। कुछ दिन बाद पंचायत के बाद आई, लेकिन कुछ दिन बाद ससुराल में नहीं रहने की जिद ठान ली। करीब डेढ़ वर्ष बाद विवाहिता ने ससुराल में यह कहते हुए रहने से मना कर दिया कि मैं दियारे में नहीं रहूंगी। साथ ही उसने कहा कि तुम्हारे घर भूत भी है। विवाहिता का ससुराल मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में है तथा उसका दियारे में डेरे पर एक घर है। जहां उसका पति लेकर उसे दियारे में रहता था, लेकिन पत्नी ने दियारे में रहने से मना कर दिया तो पति ने कहा कि ठीक है दियारे में मत रहो। गांव में मेरा घर है वहां रहो।वहां भी विवाहिता ने रहने से मना कर दिया। अब कह रही है कि मैं शहर में रहूंगी। जब विवाहिता का पति पत्नी को शहर में रखने में असमर्थता जताई तो पत्नी ने आरोप लगाया कि तुम्हारे घर भूत हैं। मैं तुम्हारे घर नहीं रह सकती। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई। लाख मान मनौवल किया गया। मामला मनियर थाने पर भी पहुंचा, लेकिन विवाहिता भी जिद पर अड़ी रही। अंत में विवाहिता का संबंध उसके पति से टूट गया और विवाहिता अपने मायके चली गई।




रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी

No comments