Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हर्षोल्लास के साथ भारत स्काउट और गाइड ने विश्व चिंतन दिवस मनाया




  बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तहसीली स्कूल में स्काउट और गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडन पाॅवेल और उनकी धर्मपत्नी लेडी वेडेन पॉवेल के जन्मदिवस 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया मनिराम सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के पदाधिकारियों एवं स्काउट/ गाइड बच्चों के साथ लार्ड वेडन पाॅवेल और लेडी वेडेन पाॅवेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा केक काटकर विश्व चिंतन दिवस मनाया। 

         ध्यातव्य हो कि स्काउट और गाइड के जन्मदाता लार्ड वेडेन पाॅवेल और उनकी पत्नी लेडी वेडेन पाॅवेल का जन्म एक ही दिन 22 फरवरी को हुआ था। जिसे समूचे विश्व में इसे चिंतन दिवस के रुप में मनाया जाता है। संस्था के सचिव राजेश कुमार सिंह ने चिंतन दिवस पर विस्तार से चर्चा की। संचालन अरविंद कुमार सिंह व आभार निर्भय नारायण सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के समाप्ति पर बच्चों में मिष्ठान वितरित किए गए। 

        इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव राजेश कुमार सिंह, सहायक जिला कमिश्नर स्काउट निर्भय नारायण सिंह, जिला संगठन कमिश्नर गाइड सरिता कुमारी, नफील अख्तर, अमित कुमार, अब्दुल माजिद, आकाश, आरोही, कुसुम वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments