Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बोलेरो की टक्कर से घायल साईकिल सवार दूसरे व्यक्ति की भी हुई मौत


 

 रेवती (बलिया):रेवती बैरिया मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात 9 बजे अज्ञात बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार 52 वर्षीय सुरेश सिंह व 58 वर्षीय द्वारिका यादव निवासी गांव मूनछपरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर इलाज के दौरान शनिवार की सुबह सुरेश सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर चोट के चलते द्वारिका यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार को दिन में द्वारिका यादव की भी मौत हो गई। पुलिस द्वारा दोनों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया। मौत की खबर लगते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतक सुरेश सिंह गांव निवासी द्वारिका यादव के साथ लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण में भोजन कर साईकिल से घर मूनछपरा आ रहें थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दोनो साईकिल सहित सड़क पर  गिर कर घायल हो गए। आस पास के लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह सुरेश सिंह की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जिला अस्पताल में भर्ती द्वारिका यादव की भी मौत हो गई। दोनों के परिजनों द्वारा अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ अलग तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी



No comments