Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने अपना राशिफल और करें कुछ ऐसा कार्य

 


🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 22/05 /2023

🚩 दिन -- सोमवार /तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष, ज्येष्ठ मास 🚩

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ षष्ठोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम्। अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते॥

(गी0/06/35) 

अर्थ 👉 श्री भगवान बोले--- हे महाबाहो! यह मन बड़ा चंचल है और इसका निग्रह करना भी बड़ा कठिन है -- यह तुम्हारा कहना बिल्कुल ठीक है। परन्तु हे कुन्तीनन्दन ! अभ्यास और वैराग्य के द्वारा इसका निग्रह किया जाता है।

🕉️ तिथि -- तृतीया 23:20 तक तत्पश्चात चतुर्थी    

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र ---मृगशिरा 10:36 तक तत्पश्चात आर्द्रा  

☸️ करण ---- तैतिल 10:41 तक

☸️करण ---- गर 23:20 तक

🕉️ योग ------धृति 16:23 तक तत्पश्चात शूल  

☸️ वार ------ सोमवार                                   

 ☸️मास ------- ज्येष्ठ मास

☸️चन्द्र राशि --- मिथुन 

☸️सूर्य राशि ----- वृष

☸️ऋतु  ---------ग्रीष्म 

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:15

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:50

☸️दिनमान ------ 13:34

☸️रात्रिमान ---------- 11:26

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 21:37

☸चन्द्रोदय🌙---  07:02

    🌷🌷लग्न वृष  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- वृष -- 06:29°-- कृत्तिका  

चन्द्र -- मिथुन ---04:01°-- मृगशिरा                      मंगल --- कर्क -- 06:35°-- पुष्य 

बुध -- मेष  --- 13:26°-- भरणी 

गुरु -- मेष --- 07:00°-- अश्विनी 

शुक्र--- मिथुन --- 21:15°--  पुनर्वसु  

शनि-- कुम्भ ---12:26°--शतभिषा 

राहु --मेष --09:38°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 09:38°-- स्वाति 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (सुबह) 06:57 से 08:39 तक अशुभकारक 

यमकाल 10:21 से 12:03 तक अशुकारक 

गुलिक काल 13:44 से 15:26 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:35 से 12:30 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

03+02+1 = 06 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04 सभायां,,,अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

सोमवार को पूर्व  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं,, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️ 

सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकी,,,,ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                      🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                                                            

🌿आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है,,क्योंकी ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है 🌿                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                            

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏

 मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है।  दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कई फ़ायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपकी थकी और उदास ज़िन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।


सिंह राशि >> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। 


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

नियमित व्यायाम के माध्यम से वज़न को नियन्त्रित रखें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं।


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। शादीशुदा ज़िन्दगी के मोर्चे पर हालात वाक़ई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞

No comments