Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानलेवा गर्मी से दो दिन में रेवती में 7 लोगों की हुई मौत




 रेवती( बलिया):नगर क्षेत्र में पड़ रही जानलेवा गर्मी से मनुष्य तो मनुष्य पशु पक्षी तक बेहाल हो गए हैं। रेवती नगर में दो दिन के अंदर शनिवार को तीन व शुक्रवार को 4 महिलाओं सहित कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार की रात 9 बजे हुकमछपरा गंगा घाट पर क्रमशः 11 शव जल रहें थे। ऐसा लगता था।इन मौतों के चलते कोरोना भी फेल है। घाट पर मौजूद डोम व पंडित का कहना था कि शनिवार को सुबह से रात 9 बजे तक दो दर्जन शव जलाए जा चुके हैं। जिला अस्पताल के अनुसार एक सप्ताह में 70 मौत की पुष्टि हो चुकी है। किन्तु गांव देहात में हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या दोगुनी से अधिक हो सकती है। बिजली की आपूर्ति बद से बद्तर हो चुकी है। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक लोगों का आवागमन कम होने से बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments