Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आत्म सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में दी जानकारी, कहा- महिला विकास में अहम भूमिका निभाती हैं





रतसर (बलिया):स्थानीय नगर पंचायत पर रविवार को महिला पुलिस टीम द्वारा महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकारों व कर्त्तव्यों से अवगत कराते हुए जागरूक किया। उन्हें महिला अपराधों,साइबर क्राइम,आत्म सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया कि एक सशक्त महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। आज की महिलाओं का जागरूक व आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वह अपने हितों के साथ-साथ अन्य महिलाओं की और बच्चों की सुरक्षा भी कर सके। बताया कि साइबर फ्राड से बचने के लिए महिलाओं को अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देने के लिए बताया गया, साथ ही समझाया गया कि वह अपरिचित नम्बर से बचकर रहे और अपरिचित वीडियो काल को कभी रिसीव ना करें। सभी प्रकार के साइबर फ्राड से बचकर रहे । सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत महिला हेल्पलाइन नम्बर 181, वूमेन पावर लाइन - 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए तुरंत सहायता लेने के लिए बताया गया। टीम द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,भेदभाव या यौन उत्पीड़न को चुपचाप ना सहने के लिए प्रेरित किया। जनपद में सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है। महिला सुरक्षा इकाई कार्यरत है। जिस पर हर समय महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहती है और महिला पुलिसकर्मी द्वारा सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व गोपनीयता बनाए रखते हुए हर संभव मदद प्रदान की जाती है। पुलिस द्वारा महिला संबंधी सभी मामलों में त्वरित कानूनी कार्यवायी की जाती है। इस अवसर पर महिला कां तवस्सुम, पीआरडी (महिला) लालसा देवी, कां आशीष यादव आदि ने संबोधित किया।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments