Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण की सुरक्षा हेतू दिलाई गई शपथ


 

 रेवती (बलिया):विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण सुरक्षा हेतू लोगों को शपथ दिलाई गई।

नगर पंचायत रेवती में अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय 'कनक पाण्डेय' एवम सभासदगणों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया गया। इस दौरान सभासद  राम प्रसन्न चौहान, घूरा राजभर, अजय वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, लिपिक राधेश्याम वर्मा, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी आदि उपस्थित रहे।

विसनपुरा ग्रामसभा में खंड विकास अधिकारी शकील अहमद व प्रधान अर्जुन चौहान द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों व श्रमिकों को पर्यावरण सुरक्षा हेतू शपथ दिलाई गई। इस दौरान रोजगार सेवक राम नारायण यादव,जलील अंसारी, राजेन्द्र चौहान,अजीत राजभर, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। 

93 यूपी एनसीसी बटालियन बलिया के संयोजकत्व में पीडी इन्टर कालेज गायघाट के एनसीसी अधिकारी मेजर धनन्जय सिंह व प्रधानाचार्य कृष्णदेव मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एनसीसी कैडेटों के बीच जनमानस को प्रेरित करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रियांशु, विवेक,खुशबू, श्वेता, प्राची,करण आदि  एन सी सी कैडेट के अलावा कालेज के अध्यापक व कर्मी मोजूद रहे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments